Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
नकाबपोश बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, मेरठ में पेटीएम के अफसर से बाइक और मोबाइल लूटा
13 Jun 2026, 08:42 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

SZN संवाददाता, सरधना (मेरठ)। सरधना थाना क्षेत्र के रार्धना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात पाली के पुल के पास पेटीएम कंपनी के बड़ौत जोन के टीम लीडर को चार नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों में एक युवती भी थी। इसके बाद पीड़ित कैसे-तैसे भट्टे पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। 

जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी आकाश शर्मा पुत्र महेश शर्मा पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के सेल्स विभाग में टीम लीडर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। आकाश ने बताया कि जब वह सरधना थाना क्षेत्र के रार्धना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर पाली पुल के पहुंचे। तभी पहले से खड़े एक बदमाश ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे लगाकर रोक दी।

उसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार होकर तीन नकाबपोश बदमाश और पहुंच गए। जिसके बाद आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जेब की तलाशी ली। जब कुछ नहीं मिला। इस पर बदमाश गाली-गलौज कर उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर चले गए। इसके बाद पीड़ित आकाश कैसे-तैसे पैदल चलकर एक भट्टे पर पहुंचा और वहां पर लोगों की मदद से पुलिस को फोन पर जानकारी दी। 

पीड़ित के अनुसार प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि लगभग तीन बजे पुलिस उसे अपने घर छोड़कर आई।

नकाबपोश बदमाश के हुलिए में युवती ने आकाश का देखा आईकार्ड

आकाश ने बताया कि उसके साथ मारपीट के बाद एक नकाबपोश बदमाश ने उसका आईकार्ड देखा। तभी उसकी आवाज और नकाब खुलने पर युवती होने का पता चला। युवती की उम्र लगभग 23 साल थी और गोल गले की लाल रंग की टी-शर्ट और लोवर पहन रखा था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।

एसपी देहात व सीओ ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

घटना के अगले दिन एसपी देहात अभिजीत कुमार व सीओ सरधना आशुतोष कुमार मुजाहिदपुर गांव में पहुंचे। जहां आकाश से पूरा प्रकरण जानकारी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

2024 में खरीदी थी किश्तों पर बाइक

पीड़ित आकाश शर्मा ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में कैसे-तैसे कर किश्तों पर बाइक खरीदी थी। जिसकी अभी कई किश्ते बाकी है। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित में दहशत का माहौल है।

इन्होंने कहा

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

-दिनेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक कार्रवाई शुरू, हिस्ट्रीशीटर का मकान पर चला बुलडोजर, स्थानीयों का विरोध
June 20, 2026
thumb
अनोखा 'काॅकरोच' प्रदर्शन: राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र भेजेंगे CCSU के ‘काॅकरोच’, ये हैं इनकी मांगें
June 19, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
June 19, 2026
thumb
Meerut News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, अधिवक्ताओं का धरना जारी
June 17, 2026
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026