Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY : ARUN MISHRA
किचन में खाना बनाते समय गैस पाइपलाइन में लगी आग:मेरठ की अक्षरधाम कॉलोनी में हादसा , लोगों ने नीचे से गैस सप्लाई बंद कर आग पर पाया काबू
08 May 2026, 07:49 AM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में बुधवार सुबह एक फ्लैट की गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही छठी मंजिल पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घबराकर फ्लैट से बाहर निकल आए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना बी-603 फ्लैट की है। यहां अशोक शर्मा अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। सुबह परिवार के सदस्य किचन में खाना बना रहे थे। तभी गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन में अचानक आग भड़क उठी। पाइपलाइन से निकलती लपटें देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया।

शोर सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू कराया। साथ ही नीचे से गैस पाइपलाइन की मुख्य सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फ्लैट मुरली सोलंकी के नाम पर है, जो मुंबई में रहते हैं। फ्लैट किराए पर दिया गया था। घटना की सूचना गेल कंपनी को दे दी गई है। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक कार्रवाई शुरू, हिस्ट्रीशीटर का मकान पर चला बुलडोजर, स्थानीयों का विरोध
June 20, 2026
thumb
अनोखा 'काॅकरोच' प्रदर्शन: राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र भेजेंगे CCSU के ‘काॅकरोच’, ये हैं इनकी मांगें
June 19, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
June 19, 2026
thumb
Meerut News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, अधिवक्ताओं का धरना जारी
June 17, 2026
thumb
नकाबपोश बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, मेरठ में पेटीएम के अफसर से बाइक और मोबाइल लूटा
June 13, 2026
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026