Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY- KIRTI
रंग खेलने से इनकार बना विवाद, कैंपस में मुस्लिम छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
01 Mar 2026, 04:25 PM 4022 - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में एक घटना ने सुर्खियां बटोरी हैं। यहां होली के मौके पर एक मुस्लिम छात्र के साथ मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से यह मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। जहां बच्चे यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे थे।

कैसे हुई मारपीट?
यूनिवर्सिटी के मुख्य ब्लॉक के सामने छात्र होली खेल रहे थे। काफी भीड़ जमा थी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्र वहां से गुजर रहा था। वह इंजीनियरिंग का छात्र है और रोजा रखे हुए था। उसने होली खेल रही भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश की। इस पर छात्रों के साथ उसकी नोंक-झोंक हो गई। कुछ छात्रों ने उसे रोक लिया। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। मुस्लिम छात्र भागा, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। फिर लात-घूंसे मारे गए। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्राएं भी भागती दिखीं।
वीडियो में सफेद कुर्ता और काली पैंट वाले युवक को भीड़ के बीच भागते और पीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सिर्फ 27 सेकंड का है, लेकिन तेजी से वायरल हो रहा है।