Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
EXCLUSIVE
BREAKING NEWS
तेंदुलकर ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया शादी का आमंत्रण, अर्जुन-सानिया को मिला आशीर्वाद और खास सलाह
11 Feb 2026, 05:01 PM Delhi - Delhi
Reporter : Arun Mishra
Delhi भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री को सौंपा। सचिन तेंदुलकर की पूरी फैमिली साथ रही और इसकी जानकारी खुद पूर्व भारतीय महान खिलाड़ी ने दी है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को अपने बेटे की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
अर्जुन और सानिया की शादी अगले महीने यानी मार्च में होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें, तो तेंदुलकर के लाडले की शादी 5 मार्च को होगी लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है 3 मार्च से 5 मार्च के बीच अर्जुन शादी के बंधन में बंध सकते हैं और पीएम मोदी को निमंत्रण भेजना भी इस बात का संकेत देता है कि अर्जुन और सानिया की शादी जल्द होने वाली हैI

सचिन तेंदुलकर ने दी जानकारी
पूर्व महान बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''हमे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अर्जुन और सानिया की शादी में बुलाकर बहुत खुशी हुई है। मोदी जी इस युवा कपल को आपके आशीर्वाद और अच्छी सलाह के धन्यवाद।''
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक की बात करें, तो वे एक हाई-प्रोफाइल घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका परिवार बड़े बिजनेस में शामिल है। सानिया मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं, जिनके मुंबई कई बड़े-बड़े होटल हैं। सानिया खुद एक बिजनेसमैन हैं और वे मुंबई में 'मिस्टर पॉज' के नाम से एक लग्जरी पेट स्पा और स्टोर चलाती हैं। अब वे तेंदुलकर के घर की बहू बनने वाली हैं। अर्जुन भी क्रिकेट खेलते हैं और वे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है।

कब होने वाली है अर्जुन-सानिया की शादी?
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 5 मार्च को शादी होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का न्योता देना भी इसी बात की ओर इशारा करता है कि ये दोनों कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक कार्रवाई शुरू, हिस्ट्रीशीटर का मकान पर चला बुलडोजर, स्थानीयों का विरोध
June 20, 2026
thumb
अनोखा 'काॅकरोच' प्रदर्शन: राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र भेजेंगे CCSU के ‘काॅकरोच’, ये हैं इनकी मांगें
June 19, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
June 19, 2026
thumb
Meerut News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, अधिवक्ताओं का धरना जारी
June 17, 2026
thumb
नकाबपोश बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, मेरठ में पेटीएम के अफसर से बाइक और मोबाइल लूटा
June 13, 2026
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026