Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: ARUN MISHRA
मेरठ में महिलाओं ने राज्यमंत्री के घर का किया घेराव:विधायक जी बाहर आओ के लगाए नारे , सेक्टर 2 और 4 में धरने पर बैठी थी महिलाएं
08 May 2026, 07:22 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

मेरठ के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में धरने पर बैठी महिलाओं ने शुक्रवार शाम धरना स्थल से पैदल मार्च करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के घर का घेराव कर दिया । महिलाओं ने विधायक जी बाहर और के नारे लगाते हुए वहां प्रदर्शन करा और अपने मकानों को बचाने की गुहार लगाई।

बीती शाम भी महिलांए धरना स्थल से एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए आवास विकास कार्यालय पहुंच गई थी। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए आवास विकास के अधिकारियों का घेराव किया। हालांकि लगभग आधे घंटे के बाद वह अधिकारियों से वार्ता कर वहां से वापस लौट गई थी । उन्होंने बताया था कि अधिकारियों ने मदद का आश्वासन दिया था। हालांकि महिलांओं ने स्पष्ट किया था कि दोनो जगह उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक उनको न्याय या लिखित में कोई राहत नहीं मिलती है।

दरअसल चार दिन पहले सेक्टर 4 में महिलाओं का धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था जो अभी तक चल रहा है। इसके बाद गुरुवार को सेक्टर 2 की महिलाओं का धरना फिर से तीसरी बार अपना धरना शुरू कर दिया था। यह धरना कुछ दिन पहले ही सांसद अरूण गोविल के आश्वासन पर स्थगित हुआ था। महिलाओं का कहना है कि हमें अपने मकान को बचाने के लिए कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है इसलिए हमने अपना धरना फिर से शुरू कर दिया है।

आवास विकास दे चुका है नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास परिषद द्वारा सभी 815 भूखंडों को नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें से 105 नोटिस आवास विकास ने डाक से भी भेजें। उपयुक्त आवास विकास अनिल कुमार के अनुसार कोई भी नोटिस उनके पास वापस नहीं आया है सभी नोटिस मालिकों द्वारा रिसीव कर लिए गए हैं। जिस दिन टीम नोटिस चस्पा करने पहुंची थी तो सेक्टर 2 में ही उनका विरोध हुआ था जिसके बाद स्थिति को देखते हुए कुछ नोटिस डाक से भेजे गए थे।