Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY: SARITA
यूपी के ऐतिहासिक मेला नौचंदी का इसी महीने होगा पारंपरिक उद्घाटन, दुकानें लगने की तारीख का भी मिल गया हिंट
03 Mar 2026, 10:58 PM Uttar Pradesh - Meerut
Reporter : Arun Mishra
Meerut

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का पारंपरिक उद्घाटन 15 मार्च को निर्धारित है। जिला प्रशासन ने 84 सदस्यीय मेला समिति की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और शहर के प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।

मेरठ, ऐतिहासिक मेला नौचंदी का पारंपरिक उद्घाटन इस बार 15 मार्च को होगा। हालांकि मेले में दुकाने इस उद्घाटन के लगभद एक महीने बाद ही आएंगी। मेला आयोजन समिति की घोषणा जिला प्रशासन ने कर दी है।

जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ साथ शहर के अन्य प्रमुख लोगों समेत कुल 84 सदस्य शामिल किए गए हैं। मेले का नोडल ्धकारी सीडीओ को बनाया गया है। सीडीओ ने मेले के आयोजन पर चर्चा के लिए 5 मार्च गुरुवार को मेला समिति की बैठक बुलाई है।

नौचंदी मेला उत्तर भारत का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मेला है। जिसे प्रदेश सरकार ने प्रांतीय मेले का दर्जा दिया है। इस बार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी जिला पंचायत को सौंपी गई है। मेला का नोडल अधिकारी सीडीओ नूपुर गोयल को बनाया गया है।

15 मार्च को होगा ऐतिहासिक मेला नौचंदी का पारंपरिक उद्घाटन

परंपरा के मुताबिक मेला नौचंदी का पारंपरिक उद्घाटन होली के बाद एक रविवार को छोड़कर दूसरे रविवार को धूमधाम से किया जाता है। इस बार यह तिथि 15 मार्च है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने मेले के पारंपरिक उद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी है।

मेला आयोजन समिति की घोषणा कर दी गई है। जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कार्यक्रमों से जुड़े संस्थाओं के पदाधिकारियों, अन्य प्रमुख लोगों समेत कुल 84 सदस्य शामिल किए गए हैं।

सीडीओ नूपुर गोयल ने बताया कि 15 मार्च को धूमधाम से मेले का उद्घाटन कराया जाएगा लेकिन मेले में दुकानें एक महीने बाद ही आएंगी। यहां बुलंदशहर व अलीगढ़ की नुमाइश खत्म होने पर दुकानें आती हैं।

इस बार मेले की व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों के आयोजन, सुरक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में क्या सुधार किया जाए? इसे लेकर मेला समिति की बैठक 5 मार्च गुरुवार को विकास भवन सभागार में बुलाई गई है।

Latest News

It's before 01:00 IST, so the feed is locked to yesterday. Max 50 items.
thumb
मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक कार्रवाई शुरू, हिस्ट्रीशीटर का मकान पर चला बुलडोजर, स्थानीयों का विरोध
June 20, 2026
thumb
अनोखा 'काॅकरोच' प्रदर्शन: राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र भेजेंगे CCSU के ‘काॅकरोच’, ये हैं इनकी मांगें
June 19, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
June 19, 2026
thumb
Meerut News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, अधिवक्ताओं का धरना जारी
June 17, 2026
thumb
नकाबपोश बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, मेरठ में पेटीएम के अफसर से बाइक और मोबाइल लूटा
June 13, 2026
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026