Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
SPORTS CORNER
सूर्यवंशी को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट,
प्रिंसिपल बोले- वो मेरे लिए सिर्फ स्टूडेंट
13 Feb 2026, 08:30 PM Bihar - Samastipur
Reporter : Arun Mishra
Samastipur समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा (Vaibhav Suryavanshi Board Exam) में शामिल होंगे। पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर सिन्हा ने बताया कि उन्हें परीक्षा केंद्र पर कोई वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी। वैभव को अन्य छात्रों की तरह ही नियमों का पालन करना होगा। खेल के मैदान पर धमाल मचाने वाले वैभव के लिए यह पढ़ाई और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।

क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं।

खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले 14 साल के युवा क्रिकेटर के लिए इस समय पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बिठाने की बड़ी परीक्षा है।

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर सिन्हा ने बताया कि वैभव अन्य परीक्षार्थियों की तरह ही बोर्ड परीक्षा देंगे। स्कूल में शिक्षकों एवं छात्रों में काफी जोश है, लेकिन वैभव हमारे लिए एक छात्र हैं। यह एकेडमिक पिच है। परीक्षा केंद्र में सभी बच्चों के लिए सुविधाएं समान रहेगी।

नहीं मिली वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत'
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता व निष्पक्षता सर्वोपरि है, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को भी सामान्य छात्रों की तरह निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
ज्ञात हो कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी लोगों की विशेष नजर बनी हुई है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी।

Latest News

Feed shows today's latest first, then previous days to complete up to 50 items.
thumb
मेरठ: सेंट्रल मार्केट में सेटबैक कार्रवाई शुरू, हिस्ट्रीशीटर का मकान पर चला बुलडोजर, स्थानीयों का विरोध
June 20, 2026
thumb
अनोखा 'काॅकरोच' प्रदर्शन: राष्ट्रपति को खून से लिखा पत्र भेजेंगे CCSU के ‘काॅकरोच’, ये हैं इनकी मांगें
June 19, 2026
thumb
सेंट्रल मार्केट: सात दिन का अल्टीमेटम, सुंदरकांड का सहारा, धरनारत महिलाएं बोलीं- अब किसी से न लगाएंगे गुहार
June 19, 2026
thumb
Meerut News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के निजीकरण का विरोध, अधिवक्ताओं का धरना जारी
June 17, 2026
thumb
नकाबपोश बदमाशों के गैंग में युवती भी शामिल, मेरठ में पेटीएम के अफसर से बाइक और मोबाइल लूटा
June 13, 2026
thumb
मेरठ में पुराने अपहरण केस में समझौते का दबाव:युवक से मारपीट, अपहरण की कोशिश का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
June 13, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवक ने खुद को गोली मारी, बोला- 'मैं मर रहा हूं न परिवार, न प्यार और न यार जिम्मेदार...'
June 12, 2026
thumb
मेरठ के आबूलेन में लाउंज की आड़ में चलता मिला बार, युवतियां शराब पीते मिलीं; मुकदमा दर्ज
June 11, 2026
thumb
नौ राज्यों में साइबर ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, फेसबुक पेज पर कालीन बेचने के नाम पर देते थे झांसा
June 11, 2026