Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- राजनीति
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- मौसम
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
Choose Location
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र पारिवारिक विवाद मे एक पिता पर अपने ही मासूम बेटे को जहर देने के पश्चात खुद भी जहर खा लिया। जहाँ इलाज के दौरान मासूम कि मौत हो गयी जबकि पिता कों गंभीर हालत मे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ देर रात पिता की भी मौत हो गयी। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार देर रात 3 बजे की है। पहले बेटे को जहर दिया इसके बाद खुद जहर खाया। बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना किठौर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर शकरपुर निवासी हरी किशन पुत्र बलजीत ने थाना प्रभारी को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री काजल की शादी परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव रेहदरा किला निवासी कपिल पुत्र चरण सिंह के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे कपिल उनके घर आया और तीन वर्षीय बेटे लड्डू को अपने साथ ले गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद सूचना मिली कि कपिल ने अपने बेटे को जहर दे दिया है। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बेटे को जहर देने के बाद आरोपी पिता कपिल ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गयी।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।