Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- राजनीति
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- मौसम
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
Choose Location
SZN संवाददाता, मेरठ। धोखाधड़ी के मामले में अधिवक्ता खालिद अजीज को गिरफ्तार करने आई देहरादून पुलिस को वकीलों ने घेरकर चैंबर में बंद कर दिया। यह घटना तब हुई जब खालिद अजीज कचहरी से घर लौट रहे थे।
देहरादून पुलिस की टीम पहले से ही कचहरी गेट पर खड़ी थी और जैसे ही खालिद अजीज वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोककर कार में डालने का प्रयास किया।
खालिद अजीज ने शोर मचाया, जिससे अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को एसटीएफ का सदस्य बताया, लेकिन स्थानीय एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने इस बात से इनकार किया।
इसके बाद वकीलों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर चैंबर में बंद कर दिया और सिविल लाइन पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन पुलिस के पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला ने बताया कि देहरादून के पुलिसकर्मी बिना स्थानीय थाने को सूचित किए खालिद अजीज को पकड़ने आए थे।
इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों को थाने की जीडी में तस्करा डालने के बाद देहरादून रवाना कर दिया गया। इस बीच, खालिद अजीज मौके से निकलने में सफल रहे। बाद में अधिवक्ता खाजिद अजाज की तरफ से थाना सिविल लाइन में तहरीर भी दी गई कि पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं होने की वजह से गलतफहमी हुई थी।