Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY : KIRTI MISHRA
Ayodhya: पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में उमड़ी आस्था, धूप न होने से दर्शनार्थियों ने परिसर में लिया मौसम का मजा
05 May 2026, 06:21 PM Uttar Pradesh - Ayodhya
Reporter : Arun Mishra
Ayodhya

ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर राममंदिर में दर्शन के लिए दर्शनार्थियों का तांता लग गया। लोगों ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किए और परिसर में मंदिर की भव्यता को निहारा।

ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में अर्चकों द्वारा निरंतर पाठ किया गया और भक्तों के बीच भोग का लड्डू प्रसाद वितरित किया गया। सुहावने मौसम के कारण श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बैठकर भव्यता का आनंद लिया।

पहली बार यहां बड़े मंगल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना। भोजन प्रसाद ग्रहण करने वालों को भी हनुमानजी का लड्डू वितरित किया गया। जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केंद्र द्वारा दी गई।
धूप न होने से दर्शनार्थियों को कहीं भी विश्राम कर वातावरण का सुख लेने का अवसर मिला। सभी मंदिरों और मंडपों के दर्शन प्रारंभ होने के बाद पूरे परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा।

नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं, राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में भी दर्शन किया।

राम मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु परिसर में घूमते नजर आए और मंदिर की भव्यता को निहारा।इस अवसर पर प्रभु श्रीराम का बेहद भव्य तरह से श्रृंगार किया गया था।