Search News
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- राजनीति
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- मौसम
- स्वास्थ्य
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
Choose Location
सुल्तानपुर शहर के कोतवाली नगर स्थित वार्ड नंबर-11 के प्यारपट्टी रोड पर रविवार रात लगभग 12 बजे सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद के कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि गोदाम से लगातार तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी की और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया।
आग और धुएं के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में लाखों का कबाड़ जलकर खाक हो गया है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों के बीच आबादी वाले क्षेत्र में कबाड़ गोदाम होने और वहां पानी की उचित व्यवस्था न होने को लेकर भी चर्चा हो रही है।